नौरंगा के एक डीजे मलिक ने अगवानी के लिए कांच वाली गाड़ी तैयार की है। गाड़ी की खासियत यह है कि पूरी गाड़ी में कांच लगा हुआ है। टायर को छोड़कर पूरी गाड़ी रंग बिरंगी रोशनी से जगमग होती है। अगवानी के दौरान उसकी चकाचौंध भरी रोशनी में जब बराती नृत्य करते हैं तब माहौल और खुशनुमा हो उठता है।