फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े 78.6 प्रतिशत वोट

शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 10:13 PM IST

बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को 78.6 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 7198 मतदाताओं में से 5658 ने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले साल चुनाव में 79.9 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार 1.3 प्रतिशत कम मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मतपेटियों को सील कर कचहरी स्थित राम अवतार महाना हॉल स्थित कमरे में बनाए गए स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया। बुधवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। डीएवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे मतदाताओं के लिए मतदान शुरू हुआ। इसके पहले विभिन्न पदों पर खड़े प्रत्याशियों के सामने एल्डर्स कमेटी सदस्यों ने मतपेटियां दिखाकर उन्हें सील कराया। सेवानिवृत्त सैनिकों को मतपत्र देकर मतदान बूथों पर भेज दिया गया। मतदान के लिए 16 बूथ बनाए गए थे। बूथों के बाहर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए लगाया गया। क्यूआर कोड की स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। इसके बाद सीओपी कार्ड देखकर मतपत्र मिल पाया। पूर्व सांसद राजाराम पाल, कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर भी वोट डालने पहुंचे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्रा, श्रीकांत दीक्षित, महेंद्र सिंह चौहान, शिवशरण मिश्रा, सुशील कुमार वर्मा, आनंद सचान, अश्वनी आनंद, सतीश चंद्र कुलश्रेष्ठ व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सीओपी कार्ड साथ न लाने वाले मतदाताओं को बिना मतदान बैरंग ही लौटना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें