फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का 53वां स्थापना दिवस सम्मेलन, 400 प्रतिभागियों ने लिया भाग

शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Aug 2025 07:57 PM IST

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के तत्वावधान में शनिवार व रविवार को दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कानपुर अंध विद्यालय के सभागार में किया गया। यह आयोजन संघ के 53वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से लगभग 400 दृष्टिबाधित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संघ के महासचिव श्री संतोष कुमार रूंगटा ने बताया कि सम्मेलन में दृष्टिबाधित युवाओं तथा केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित कर्मचारियों की समस्याओं व उनके समाधान पर विचार किया गया। चर्चा के उपरांत एक ठोस राष्ट्रीय रणनीति तैयार की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें