समाज के प्रत्येक वर्ग को सुसंस्कृत और शिक्षित करने का लक्ष्य लेकर सेवा करने वाले अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को सम्मान मिलने की आकांक्षा से बढ़कर और कोई आकांक्षा नहीं होती। शिक्षक समाज का भविष्य है जो एक शिक्षित समाज को तैयार करता है। यह समाज की जिम्मेदारी है कि शिक्षक पूर्ण मनोयोग के साथ नई पीढ़ी को गढ़ने का कार्य करता रहे। यह बात कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद मिशन इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षाविद परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिक्षक नेता व भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक वेणु रंजन भदौरिया ने कही। इस दौरान 4 सौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वंदे मातरम के साथ हुआ। जिसके बाद मुख्य अतिथि रहे भाजपा प्रदेश सहसंयोजक का शिक्षाविद् मयंक शुक्ला ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों के सम्मान को लेकर अपनी बात मौजूद रहे शिक्षकों के बीच कही। शिक्षकों को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएन सेन डिग्री कालेज की प्रचार्या डा. सुमन ने अपने संबोंधन में कहा कि शिक्षकों के प्रतिदिन के विभिन्न कार्यों जिसमें उनके शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य हैं को सुगमता से करवाने के लिए और अधिक प्रयास करते हुए उन्हें अच्छे माहौल में अध्यापन का अवसर मिलना चाहिए। संचालक सुरेश शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष शिक्षक समागम के रूप में किया जाएगा। इस दौरान नगर के कई स्कूलों कालेज से आए चार सौ शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय मंत्री गौरव शुक्ला, शिक्षविद् प्रभात शुक्ला, गंगासागर यादव, शिक्षक रामशंकर यादव, राजेंद्र शुक्ला, अनुपम,श्रवण कुमार सिंह,सूर्य कुमार बाजपेई, भरत त्रिवेदी,राजू,सुनील यादव,राकेश तिवारी,अजय मिश्रा,सौरभ मिश्रा,बृजेंद्र त्रिपाठी, विराट शुक्ला समेत अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।