स्व. वासुदेव वासवानी और अर्जुनदास खत्री की पुण्य स्मृति में भारतीय सिंधु सभा के बैनर तले 38वें नेत्र शिविर का आयोजन सिंधुनगर, शास्त्रीनगर में हुआ। यहां लोगों की आंखों की जांच की गई। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे। उन्होंने आंख के रोगियों को निशुल्क सुविधा मुहैया कराने के लिए सिंधु सभा को साधुवाद दिया। सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अगनानी ने कहा कि संस्था की ओर से रोगियों को निस्वार्थ सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर इंदर आहूजा टोनी, हीरालाल खत्री, चंदू खिलवानी, ओमप्रकाश बदलानी, किशन तलरेजा, दीपक अंशवानी आदि रहे।