फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्टेशन पर 25 फिट ऊंची और 300 मीटर लंबी बनेगी रिटेनिंग वॉल

शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Apr 2025 05:11 PM IST

गंगाघाट रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने की कवायद जारी है। अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर कराए जा रहे कार्य ने बीते एक सप्ताह से तेजी पकड़ी है। यहां 25 फिट ऊंची रिटेरिंग वाॅल का निर्माण हो रहा है। इसके आधारभूत ढांचे का 35 फीसदी कार्य हो गया है। रिटेरिंग वाॅल 300 लंबी बनेगी। रेलवे महाप्रबधंक नार्दन रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा के दौरे के बाद से काम तेजी से कराए जा रहे हैं। बता दे कि दिसंबर 2026 में कार्य पूर्ण कर कार्यदायी एजेंसी को रेलवे को सौंपना है। स्टेशन पर बीते साल 2024 में कार्य शुरू हुए थे। कुछ माह तक कार्य बंद रहा, जिससे लेटलतीफी हुई। योजना एक साल के अंदर पूरी करनी थी। कार्यदायी एजेंसी के सुपरवाइजर तेज वीर चौहान ने बताया कि आधारभूत ढांचा संबंधी कार्य 35 फीसदी पूरा हो चुका है। यह कार्य खत्म होने के बाद ऊपरी हिस्से पर और तेजी से कार्य कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें