फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीझील में ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप डॉग शो में 42 नस्लों के 228 कुत्ते हुए शामिल

मोतीझील लॉन शनिवार को आयोजित ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप डॉग शो में देसी-विदेशी नस्लों के कुत्तों ने जलवा बिखेरा। 10 लाख का साइबेरियन हस्क, चश्मा लगाकर कैटवॉक करते अमेरिकी बुली को देख डॉग लवर्स ने तालियां बजाईं। कोई चश्मा लगाए नजर आया तो कोई अपने हावभाव से लोगों को आकर्षित करता रहा। एक साथ दो अमेरिकन बुली हंटर और माफिया रैंप पर उतरे तो लोग हतप्रभ होकर उन्हें देखते रहे। 42 नस्लों के 228 कुत्तों ने फुर्ती और शालीनता का प्रदर्शन किया। डाबरमैन और पोमेरेनियन ने अपने-अपने ग्रुपों में बाजी मारी। शो मे दो अमेरिकन बुली डॉग लाए जीवन यादव ने बताया कि ये बाप-बेटे हैं। एक का नाम मिस्टर माफिया और दूसरे का मिस्टर हंटर है। यह सर्बिया की नस्ल है। वह चार साल पहले इन्हें हिमांचल प्रदेश से खरीदकर लाए थे। ये अपने मालिक की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शो में मेरठ से आए शहजाद ने बताया कि उन्होंने जर्मन शेफर्ड डॉग जर्मनी से मंगाया है। दावा किया कि यह इंडिया चैंपियन है। इसकी ऊंचाई, स्टाइल, चलने का अंदाज मन मोह लेता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें