फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में होजरी कारोबारी के घर में घुसे नकबापोश लुटेरे, महिला के जेवर लूटे

कर्नलगंज थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात छोटे मियां के हाते में होजरी कारोबारी के घर घुसे नकाबपोश बदमाशों ने बच्ची के पिस्टल लगाकर घर में महिला के जेवरात और मोबाइल लूटा। विरोध करने पर बदमाशों ने बच्ची को गोली मारने की धमकी दी। महिलाओं के शोर मचाने पर इलाके के लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर के साथ एसीपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। होजरी कारोबारी सालिम खान ने बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे बड़ी बेटी से दरवाजा खुलवाकर नकाबपोश तीन बदमाश घर में घुस आए और अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उन्होंने उनकी तीन वर्षीय बच्ची के कनपटी पर पिस्टल लगा दी। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनकी पत्नी को पिस्टल दिखाते हुए धमकाया कि ये खिलौना नहीं, पिस्टल है। गोली चली तो जान से जाओगी। घर में जितना नकदी और जेवर रखा है, काले बैग में भर दो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें