नरवल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के माध्यम से झंडा गीत के रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की प्रवक्ता डॉ रेखा गुप्ता ने बताया कि पार्षद जी को रामायण अत्यंत प्रिय थी इसी कारण उनकी जयंती पर मानस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें चयनित बच्चों को मुख्य अतिथि सुरेंद्र अवस्थी द्वारा उपहार भेंट किए गए।