ऋषिनगर मोड़ स्थित न्यू पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 108 मरीजों का इलाज कर दवाएं वितरित की गईं। बुखार, खांसी और सिरदर्द के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंड होने से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इस मौसम में लोगों को एसी या कूलर का इस्तेमाल न करने और खानपान पर ध्यान देेने की सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. अर्चना गुप्ता, फार्मासिस्ट अवनीश मिश्रा व सिद्धार्थ बाजपेई आदि मौजूद रहे।