फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप पोर्न देख रहे हैं...जेल हो जाएगी कहकर ठगने वाले 10 बदमाश गिरफ्तार

पोर्न देखने का आरोप लगाकर लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर रुपये ठगने वाले 10 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 12 घंटे में पुलिस की 12 टीमों ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए बदमाश देश के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले लोगों को मोबाइल पर कॉल कर धमकी देकर पैसे वसूलते थे। पुलिस से बचने के लिए सभी यूपीआई की जगह गेमिंग एप का इस्तेमाल करते थे। आरोपी खुद को पुलिस, विजिलेंस का अधिकारी बता कर लोगों को धमकाते थे। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि साइबर ठगों को पकड़ने के लिए 12 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे से लेकर शनिवार सुबह 10 बजे तक जनपद के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई की। इनमें से अकबरपुर थाना क्षेत्र के ज्योतिष निवासी सूरज, राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सात मोबाइल, पांच सिम कार्ड, 1500 रुपये बरामद किए गए। वहीं, गजनेर थाना क्षेत्र में कैलाश नगर के शिवम, विजय नगर के रजनीश सिंह, गोरे, चंद्रनगर के हरिओम, फत्तेपुर रोशनाई के राहुल सिंह को पड़का गया। इनके पास से 11 मोबाइल, पांच सिम कार्ड, 9200 रुपये मिले। रनियां थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम निवासी अंकित चौहान, सर्वेश, जय सिंह उर्फ चुम्मी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पांच मोबाइल 3700 रुपये व एक बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें