फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की नवीन मार्केट में लगी भीषण आग

Fri, 16 Feb 2018 09:51 PM IST
ओ.पी वाधवानी, अमर उजाला टीवी/ कानपुर

कानपुर के सबसे बड़े मार्केट एरिया में भयंकर आग लग गई। नवीन मार्केट जो कानपुर का सबसे बड़ा बाजार है वहां दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। जब तक दमकल विभाग आग पर काबू कर पाता उससे पहले ही आग ने एक रेस्त्रां समेत पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से पचास लाख से ऊपर के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नवीन मार्केट की चौधरी फास्ट फूड रेस्त्रां में अचानक आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया लेकिन इस आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें