कानपुर के बाबूपुरवा न्यू लेबर कॉलोनी में बीते चार दिसंबर को हुई एसपी नेता राधा देवी की हत्या के मामले में उनके दामाद अमवर मंसूरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। वहीं एसपी नेता अनवर मंसूरी की गिरफ्तारी की सूचना पाकर उसकी पत्नी प्रीति परिवार के तमाम लोगों के साथ बाबूपुरवा थाने पहुंच गई। पुलिस पर पति को राधा की हत्या में झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाने में ही उसने डाई भी पी ली। इसके बाद परिजन प्रीति को लेकर अस्पताल पहुंचे।