उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में उस वक्त कोहराम मच गया जब दो पक्ष जमीन विवाद को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोग अचानक ही एक दूसरे पर ईंटे बरसाने लगे। मामले ने और तूल पकड़ा तो दोनों पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग भी कर दी लेकिन ताज्जुब की बात तो ये है कि पुलिस की मौजूदगी में ये सब होता रहा ।