कानपुर में चार महीने की गर्भवती महिला ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। इसका महिला का नाम जेबा है, जिसने पनकी नहर पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। 15 घंटे की तलाश के बाद घरवालों को जेबा की लाश मिली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।