कानपुर के हिंगूपुर गांव में पुलिस ने नकली नोटों का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने इस कारखाने के मालिक को भी धर दबोचा। नरेंद्र कुमार निषाद जो इस कारखाने के मालिक है वो एक निजी स्कूल भी चलाता है। इसके घर से 6.46 लाख रुपये के नकली नोट, मुद्रित कागज, सुरक्षा धागा, नंबरिंग मशीन, प्रिंटर, मॉनीटर, की-बोर्ड, कई स्कूलों के प्राचार्यों, प्रबंधकों और सरकारी विभागों से जुड़े अफसरों की 155 मोहरें बरामद हुईं हैं। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अब तक लाखों रुपये के नकली नोट चौबेपुर, बिल्हौर, शुक्लागंज ,सचेंडी, पनकी और कल्याणपुर बाजार में खपा चुका है।