कानपुर में नौबस्ता के भूरेपुरवा में घर पर अकेली एक महिला की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर में हवलदार के तौर पर काम करने वाले फौजी की पत्नी सोमवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला की दोनों बेटियों के स्कूल के आने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी मिली। हत्यारे ने वारदात को लूटपाट का रूप देने के लिए बक्से के ताले तोड़कर सामान को फैलाकर भाग निकला। 100 नंबर की सूचना के बाद एसपी साउथ राकेश जौली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।