कानपुर के गोविंदपुरी इलाके में आरपीएफ जवान राम बाबू की संदिग्ध हालात में मौत होने से इलाके में सनसनी मच गई। मंगलवार रात करीब दो बजे इलाके में अचानक से गोली चलने की आवाज आई जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई।