यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको सन्न कर दिया। कानपुर के पनकी इलाके में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को पेट्रोल डालकर फूंक दिया और वजह थी एक लड़की। सुदीप को उसी के बचपन के दोस्त अमित ने पेट्रोल डालकर जला दिया। दोनों दोस्तों के बीच एक लड़की को लेकर बहस हुई और फिर अमित ने सुदीप पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।