कानपुर के विकासनगर में सिग्नेचर सिटीकी निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरकर एक 24 साल के इंजीनियर की मौत हो गई। पहले तो कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी युवक की मौत की खबर को छिपाते रहे। हालांकि जब मीडिया का दबाव बढ़ा, तो कंपनी के अधिकारी सामने आए और इंजीनियर की मौत की बात कबूली।