फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में प्रयोगात्मक परीक्षा में वसूली पर छात्रों का हंगामा

शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jan 2025 11:11 PM IST

इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर छात्रों से वसूली पर विरोध हो गया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर की और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छात्रों व अध्यापकों से बात कर मामला शांत कराया। नगर के ऋषि भूमि इंटर काॅलेज में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान प्रति विषय 250 रुपये वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तीनों विषयों में 469 छात्र पंजीकृत हैं। मामले की सूचना पर प्रबंधक शिखा अग्निहोत्री के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छात्रों से घटना की जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें