ढाई साल के मासूम की छत से गिरने से नहीं बल्कि पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पत्नी से विवाद के बाद नाराज होकर सौतेले पिता ने मासूम की हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कानपुर कमिश्नरेट की कोतवाली बिल्हौर के गांव खजरू निवासी मोनू पत्नी रोहिनी व उसके ढाई साल के बेटे समर के साथ छिबरामऊ के गोपालनगर स्थित रिश्तेदारी में आया था। यहां समर संदिग्ध हालात में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी कानपुर में मौत हो गई थी।