नवीनीकरण में मार्ग की सरफेस खराब होने पर मंत्री असीम अरुण ने सहायक अभियंता की फटकार लगाई। मार्ग का सही से निर्माण कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता को वीडियो कॉल करके सड़क की वास्तविक स्थिति भी दिखाई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से तिर्वा तहसील क्षेत्र में ठठिया-जनखत मार्ग से बगुआ लुंजीपुर्वा मदनपुर मार्ग का नवीनीकरण कराया जा रहा है। 36 लाख रुपये की लागत से चले नवीनीकरण के काम में गुणवत्ता को लेकर इलाके के लोगों ने समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण से शिकायत की थी। गुरुवार को मंत्री असीम अरुण, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमाकांत व अवर अभियंता ओम प्रकाश के साथ मार्ग का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। सड़क की सरफेस खराब देखकर मंत्री ने सहायक अभियंता की फटकार लगाई।