इंदरगढ़ लाख बहोसी पक्षी विहार तालाब के पास गांव के तालाब किनारे कई पक्षियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से अफरा तफरी मच गई। किसी ने मृत पक्षियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पक्षियों की मौत से हड़कंप मच गया। वन विभाग अधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लेकर पक्षियों की मौत पर जांच शुरू कर दी। हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के बड़रान गांव के पास बने तालाब के किनारे करीब एक दर्जन से अधिक पक्षी मृत अवस्था में देखे गए। गांव के किनारे एक एकड़ का तालाब है जिसमें काफी पानी भरा हुआ है। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने देखा कि एक दर्जन पक्षी तड़प रहे हैं और कुछ मरे पड़े हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। लोगों की माने तो वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। तो बही ग्रामीणों की माने तो पक्षियों ने कुछ जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। पक्षियों की मौत से गांव व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक साथ कई पक्षियों की मौत से हड़कंप मच गया।