मऊरानीपुर के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव में बकरी चोरो का आतंक देखने को मिला। बदमाश रात के अंधेरे में इको कार से आये घर पर बंधे बकरा-बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाशो को रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन उनके हाथ में असलहा होने के कारण चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी। घटना की सूचना लहचूरा पुलिस को दी गई। वही पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। की आखिर इको कार से आये बदमाश कौन है। जिन्होंने क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है।