फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी के टोड़ीफतेहपुर में खाद को लेकर नाराज महिला किसान सड़क पर बैठी, यातायात हुआ बाधित

टोड़ीफतेहपुर की साधन सहकारी समिति दुगारा में यूरिया खाद न मिलने से नाराज़ महिला किसानों ने गुरुवार को बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। समिति पर सुबह से लाइन में खड़ी महिलाओं और किसानों को न तो टोकन दिया गया और न ही यूरिया मिलने की कोई स्पष्ट व्यवस्था दिखाई दी। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में महिला किसानों ने समिति के बाहर मऊरानीपुर–गुरसरांय मुख्य मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। महिलाओं के बैठते ही देखते-देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 30 मिनट तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। महिला किसानों ने साफ कहा कि वे सुबह से लाइन में खड़ी हैं लेकिन समिति कर्मचारी न टोकन दे रहे हैं और न ही खाद।काफी समझाइश एवं टोकन व खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही महिला किसान शांत हुई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और मार्ग पर यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें