तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बृहस्पतिवार देर शाम युवक की मौत हो गई। चालक मौके से कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने वाले विनोद कुशवाहा आरटीओ कार्यालय के पास से निकल रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने विनोद को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पाकर विनोद के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। जहां विनोद के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार जब्त कर ली। थाना प्रभारी नवाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।