फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से हुआ ट्रांसफार्मर खराब, परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुनाई व्यथा

झांसी। ग्राम आरी में बिजली गिरने से 14 जून को ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गांववालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस उमसभरी गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है। विभाग से शिकायतें करने पर अधिकारी आश्वासन तो दे देते हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। परेशान होकर गांव वालों ने मंगलवार को इस संबंध में कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम प्रार्थनापत्र साैंपा। इस पर ग्राम प्रधान समेत दीनदयाल गाैतम, राजीव कुमार, संतोष, अशोक कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें