फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, हाथ वाले पंखों के साथ सड़क पर जताया विरोध

दीपक महाजन Updated Sat, 16 May 2026 12:42 PM IST

भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में सीपरी बाजार के व्यापारियों ने हाथ वाले पंखे लेकर शुक्रवार दोपहर तपती सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सुधार न होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया। व्यापारियों ने बिजली विभाग पर मनमानी करने, स्मार्ट मीटर के नाम पर अतिरिक्त धन वसूली करने तथा बिना सूचना के लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया। व्यापारी नेता पंकज शुक्ला कहा कि एक ओर गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती ने और भी ज्यादा परेशान कर रखा है। व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सीपरी बाजार मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर दिलबाग सिंह भुसारी, कमल मल्होत्रा, रमाकांत पाठक, मनीष अग्रवाल, प्रिंस भुसारी, अनिल बबेले, दीपक भाटिया, बंटी वशिष्ठ, अभिषेक सिंह, मुकेश सेठी, विकास चौरसिया, अमर सोनी, अजीत सेठी, अकील खान, यासीन खान, सोनू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें