झांसी के घुघसी स्थित शारदा महाविद्यालय से बुधवार सुबह बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आगे के लिए शुरू हुई। आज 15.5 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करके वह मध्य प्रदेश के निवाड़ी पहुंचेंगे। बुधवार शाम यात्रा निवाड़ी में विश्राम करेगी। सुबह यात्रा आरंभ होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। राष्ट्रगान के बाद यात्रा आगे रवाना हुई। उत्साह के साथ शामिल श्रद्धालु राम नाम के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे हैं। यात्रा के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु भी खड़े दिखाई पड़े।