फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झांसी के बंगरा में करंट से मां और दो बेटों की मौत

विकास कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 04:37 PM IST

यूपी के झांसी स्थित बंगरा में सोमवार को एक बड़ी घटना हो गई है। बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खेत में लगा रहे थे तीनों पानी पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई है। हर कंवर पत्नी स्व. धर्म दास कुशवाहा निवासी ग्राम बंगरा उम्र करीब 65 वर्ष अपने पुत्र काशीराम कुशवाहा उम्र 45 वर्ष और नरेंद्र कुशवाहा उम्र 32 वर्ष के साथ बंगरा स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रही थीं कि तभी अचानक बिजली का करंट लगने से तीनों लोगों की मृत्यु हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें