मऊरानीपुर। ग्रेटर नोएडा में मऊरानीपुर के छात्र उदित सोनी की मौत से नाराज छात्रों ने शनिवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने उदित को छत से धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने दुबे चौक से मऊरानीपुर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला।