फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, गतका पार्टी ने दिखाई हैरतअंगेज कलाबाजी

श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नगरा एवं गुरुद्वारा रामगढ़िया हीरापुरा नगरा के संयुक्त तत्वावधान में नगर कीर्तन श्रद्धा से निकाला गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन में स्त्री सत्संग द्वारा कीर्तन किया जा रहा था। कानपुर की गतका पार्टी ने जगह-जगह हैरतअंगेज कलाबाजियों का प्रदर्शन किया। नगरा में भ्रमण के उपरांत नगर कीर्तन गुरुद्वारा रामगढ़िया हीरापुरा नगरा पहुंचा। यहां संगत ने नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गुरुद्वारा में ज्ञानी अमनदीप सिंह व गगनदीप सिंह ने कीर्तन कर अरदास की। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। इस अवसर पर मंगल सिंह, प्रधान अमरजीत सिंह खनूजा, अमनजीत सिंह सलूजा, हरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह खालसा, इकबाल सिंह खनूजा, प्रधान गुरुचरण सिंह बेदी, तलविंदर सिंह, चरनवीर सिंह, परंतप शर्मा, इंदरजीत सिंह, जगजीत सिंह, कमलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें