गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को बॉर्डर-2 फिल्म के विशेष शो का आयोजन हुआ। शो के दौरान भारतीय सेना के शौर्य को देख भारत माता की जय और वंदे मातरम के खूब नारे लगे। इस दौरान अमर उजाला संवाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने कहा कि सैनिकों के पराक्रम और उनके त्याग के बलबूते पर हम आजाद भारत में सांसें ले पा रहे हैं। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय और समाजसेवी अनिल पाठक की ओर से आयोजित शो के दौरान हुए संवाद में बुद्धिजीवियों ने कहा कि लोगों के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि सेना किन कठिन परिस्थितियों में अपने काम को बखूबी अंजाम देती है। सरहद की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपने प्राणों की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटते और वे दुश्मन को भी मुंह तोड़ जवाब देते हैं।