फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डंपर ने बुजुर्ग महिला में मारी टक्कर, हालत नाजुक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

थाना रक्सा अंतर्गत कल्ली टोरिया में रक्सा पुनावली रोड पर एक डंपर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुसमा अहिरवार (65) अपने मकान के सामने सड़क पार कर बाड़े में बकरियों को चारा डालने जा रही थीं। इसी दौरान रक्सा की तरफ से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया गया कि उनके हाथ और पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। आसपास मौजूद परिवार के लोगों ने डंपर को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें