फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन, गुरसराय में उतरेगा विमान

दीपक महाजन Updated Thu, 18 Dec 2025 12:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के गुरसराय नगर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां में जुटा हुआ है। उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने खैर इंटर कॉलेज के मुख्य भवन परिसर में बनाए गए हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार दोपहर 1:10 बजे अपने हेलीकॉप्टर से गुरसराय पहुंचेंगे। आगमन के तुरंत बाद वह दोपहर 1:20 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय का निरीक्षण करेंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री एक त्रयोदशी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें