फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में खौफनाक हत्याकांड: रिटायर्ड रेल कर्मी ने प्रेमिका की हत्या करके नीले बक्से में भरा शव

दीपक महाजन Updated Sun, 18 Jan 2026 07:46 PM IST

झांसी में एक लोमहर्षक वारदात सामने आई है। दो शादियां कर चुके रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या सात दिन पहले हत्या कर दी। हत्या करने के बाद नीले रंग के बड़े बक्से में उसे भरकर फेंकने जा रहा था। ऑटो चालक की सूचना पर आधी रात को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की ब्रह्म नगर कॉलोनी का है। रेलवे से रिटायर कर्मचारी बृजभान अपनी तीसरी पत्नी प्रीति के साथ किराए के मकान में रहता था।आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव को कमरे में ही छिपा दिया और लगातार आग जलाकर उसके अंगों को काट काट कर जला रहा था। जब कुछ अंगों को वह नहीं जला सका तो शनिवार रात उसने एक ऑटो बुलाया। ऑटो में सूटकेस में बचे टुकड़े भरकर रख दिया। खुद पीछे-पीछे आने की बात कही। ऑटो चालक जब मिनर्वा चौराहे के पास पहुंचा तब, वह पीछे से गायब हो गया। ऑटो चालक काफी देर तक उसका इंतजार करता रहा। उसके ना पहुंचने पर पुलिस को बताया। पुलिस ने जब सूटकेस खुलवाया तब उसने महिला के अंग मिले। यह देखकर पुलिस चौंक उठी उठी। तुरंत सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ऑटो चालक को लेकर कॉलोनी पहुंची। यहां से तब बृजभान भाग निकला था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें