पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने बजट को लेकर कहा यह बजट निराशाजनक है। युवाओं को रोजगार मिले इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। चीन तीस लाख कंटेनर बनाता है और हम तीन हजार के लिए योजना बना रहे। बीड़ा और डिफेंस कॉरिडोर में अन्नदाता की जमीन गईं है उन्हें इस बजट से बड़ी उम्मीद थी। लेकिन उनके लिए किसी भी योजना का प्रावधान नहीं किया गया। बुंदेलखंड के लिए बेहद खराब बजट है। कुछ कॉरपोरेट घरानों को छोड़कर सभी के लिए यह बजट नाखुश करने वाला है।