फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर में केंद्रीय विद्यालय के प्रथम सत्र का शुभारंभ

दीपक महाजन Updated Sun, 05 Apr 2026 09:54 PM IST

मऊरानीपुर में केंद्रीय विद्यालय के विधिवत संचालन को हरी झंडी मिल गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यालय का पठन-पाठन शुरू होने जा रहा है। सांसद अनुराग शर्मा ने अग्रसेन महाविद्यालय के अस्थाई भवन में विद्यालय का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 'विकसित भारत' बनाना है। जिसकी नींव केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही रखी जा सकती है। बालवाटिका 1, 2, 3 और कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक कक्षा में 40 रिक्त सीटों पर प्रवेश होगा। ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र 15 अप्रैल, शाम 4:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। पंजीकरण फॉर्म विद्यालय परिसर में निःशुल्क उपलब्ध हैं। आवेदन पत्र जमा करने का कार्य 8 अप्रैल से शुरू होगा। जब तक केंद्रीय विद्यालय का अपना मुख्य भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक यह अग्रसेन महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए निःशुल्क भवन में संचालित होगा। विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित विद्यालय के आने से क्षेत्र के बच्चों में अनुशासन और संस्कार के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संचार होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें