बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भानू सहाय ने बृहस्पतिवार को झांसी विकास प्राधिकरण कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि जेडीए प्रशासन को पत्र लिखकर उन्होंने नक्शा विपरीत बने नर्सिंगहोमों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। ये भी पूछा है कि कितने नर्सिंगहोमों के नक्शे जेडीए से पास किए गए, कितनों को नोटिस दिए गए। लेकिन जेडीए प्रशासन की ओर से जानकारी नहीं दी जा रही है। पूछने पर जेडीए अफसर कहते हैं कि जानकारी देंगे लेकिन समय नहीं बताते हैं। इस कारण तीन घंटे तक धरना दिया गया।