फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, इसमें किसी की जान बचाने के जज्बे के साथ दोपहर 12 बजे तक 19 लोग रक्तदान कर चुके। सुबह आठ बजे से ही रक्तदान करने वालों की कतार लगनी शुरू हो गई। मुख्य अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य ने शिविर का उद्घाटन करते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा बताया। कहा, हर किसी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय समेत कई चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। दोपहर करीब 12 बजे तक 19 यूनिट रक्तदान हो चुका। इसमें कई सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। शिविर के माध्यम से जुटाया गया रक्त ब्लडबैंक को दिया जाएगा। शिविर दोपहर दो बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें