फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होर्डिंग की लड़ाई, लखनऊ से झांसी तक आई

Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2024 07:06 PM IST

भाजपा और सपा के बीच जारी होर्डिंग की लड़ाई लखनऊ से झांसी तक आ गई है। भाजपा की ओर से ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की होर्डिंग लगाए जाने के बाद अब सपा ने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ की होर्डिंग लगवा दी है। ये होर्डिंग मेडिकल बाइपास तिराहा, बीयू, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, सदर बाजार में लगी हैं। भाजपा विधायक रवि शर्मा के जन्मदिन के उपलब्ध में बधाई देने के लिए समर्थक विक्की रामेश्वर तिवारी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के पास होर्डिंग लगवाई, जिसमें ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा लिखा हुआ है। जैसे ही ये होर्डिंग लगी, वैसे ही शहर भर में चर्चा का विषय बन गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था। इसके बाद यूपी ही नहीं देश के कई राज्यों में ये नारा लिखे हुए पोस्टर और बैनर लगाए जाने लगे। अब सपा की तरफ से इस पर पलटवार किया गया है। सपा नेता रोहित सिंह पारीछा ने शहर में पांच जगहों पर ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ नारा लिखी हुई होर्डिंग लगाई है। ये होर्डिंग मेडिकल बाइपास तिराहा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा और सदर बाजार में लगाई गई हैं। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया जाने लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें