फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे से हो रही शराब की बिक्री, वीडियो वायरल, मोंठ कोतवाली इलाके का मामला

दीपक महाजन Updated Mon, 23 Feb 2026 11:03 PM IST

मोंठ कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 किनारे स्थित एक ढाबे में शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में होटल परिसर के भीतर खुलेआम शराब बेचने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। ढाबे में लंबे समय से अवैध रूप से देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर बेचे जाने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ढाबे पर 24 घंटे शराब उपलब्ध रहती है।होटल से आसपास के गांवों में भी शराब की सप्लाई की जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित ढाबे पर छापा मारा गया। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें