फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के मऊरानीपुर में आग से 12 बीघा में कटी रखी गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट

दीपक महाजन Updated Mon, 30 Mar 2026 09:49 PM IST

मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढ़की में सोमवार की सुबह भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। सबसे ज्यादा मार किसान किदारी कुशवाहा पर पड़ी है, जिनके घर में आगामी 3 अप्रैल को बेटी की शादी है। ग्राम मेढ़की निवासी किसान किदारी कुशवाहा ने गांव के ही एक बड़े किसान से 9 बीघा खेत 60 हजार रुपये सालाना किराए पर लेकर गेहूं की बुवाई की थी। जुताई, खाद, बीज और सिंचाई में लगभग 30 हजार रुपये की लागत लगाने के बाद फसल कटाई के लिए तैयार थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, लपटों ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया कि आगामी 3 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। उन्हें उम्मीद थी कि फसल बेचकर वह शादी का खर्च उठाएंगे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। फसल जलने से परिवार गहरे सदमे में है और शादी की खुशियों वाले घर में मातम छाया हुआ है। इसी आग की चपेट में आने से बगल के खेत के किसान राजाराम की भी 3 बीघे की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाया।शासन-प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन संवेदनशीलता दिखाए और 72 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाए। बेटी की शादी वाले परिवार पर यह वज्रपात असहनीय है। इस मौके परकिसान सेवक शेखर राज बड़ोनिया, लालचंद आर्य, राहुल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें