मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आने का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुलिस को गिरफ्तारी दी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। दरअसल, विरोध करने वाले कार्यकर्ता सीएम से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन जब उन्हें नहीं मिलने दिया गया तब उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया। सभी कार्यकर्ता सीएम से मिलकर मांग करना चाहते थे कि बुंदेलखंड को सूखा घोषित किया जाए और बलात्कारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।