युद्धग्रस्त ईरान में फंसी शाहपंजा मोहल्ला निवासी महिला फरीदा सरवत आखिरकार सकुशल वतन लौट आईं। करीब 25 दिन बाद जब वह अपने घर पहुंचीं, तो परिजनों और बच्चों की आंखें खुशी से छलक उठीं। परिजनों ने भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार ने जो मदद की, उसके लिए वह दिल से धन्यवाद करते हैं।