फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तीन दिन में कागजात न प्रस्तुत करने पर अस्पताल को सीज करने की चेतावनी

बदलापुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने सोमवार को कस्बे के एक निजी चिकित्सालय पर छापेमारी कर आवश्यक जांच पड़ताल किया। मौके पर संचालक के कागजात न प्रस्तुत करने व अन्य अनियमितता को देखते हुए नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा। ऐसा न करने पर सीज करने की बात कही। कस्बे के घनश्यामपुर रोड स्थित अपूर्वा हॉस्पिटल पर पहुंची टीम ने सर्वप्रथम भर्ती पांच मरीज से बात कर आवश्यक जानकारी लिया। उसके बाद संचालक से सभी कागजात प्रस्तुत करने को कहा जहां वह रजिस्ट्रेशन, फायर व अन्य जरूरी कागजात नही दिखा सके। मौके पर कोई भी चिकित्सक नही मिला। चिकित्सक की अनुपस्थिति में भर्ती ऑपरेशन के मरीज देख कड़ी नाराजगी जाहिर किया। अधीक्षक ने संचालक को तीन दिन के भीतर सभी जरूरी कागजात प्रस्तुत करने की नोटिस दिया। समय सीमा के भीतर अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अस्पताल को सीज कर भर्ती सभी मरीज को जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस संबंध में पूछे जाने पर चिकित्साधीक्षक ने बताया कि कस्बा सहित क्षेत्र में चल रहे निजी अस्पतालों की अब बराबर जांच की जाएगी। अगर अनियमितता पाई गई तो कार्यवाही होना तय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें