जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के कोतवाली परिसर के बगल मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे जा रहे ठेले तथा पटरी पर खड़ी दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके बाद कार बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।