डीजल, पेट्रोल और कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।