फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित यादव के घर तक बनेगा रास्ता, राजस्व टीम ने शुरू की कवायद; VIDEO

अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रो खिलाड़ी रोहित यादव के घर तक सड़क बनाने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को राजस्व टीम ने अदारी डभिया गांव पहुंचकर संभावित मार्ग का निरीक्षण किया और सरकारी नक्शे के आधार पर रास्ते के विकल्प तलाशे। मछलीशहर तहसील के अदारी डभिया गांव निवासी रोहित यादव ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में 87.05 मीटर भाला फेंककर इस सत्र में भारत के नंबर एक जेवलिन थ्रो खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने इस प्रदर्शन से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया। इसके बावजूद उनके घर तक सड़क नहीं होने की खबर अमर उजाला ने दो जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आया और शासन-प्रशासन ने संज्ञान लिया। शुक्रवार को कानूनगो जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्राम प्रधान चंद्रशेन गिरी, लेखपाल अभिषेक सिंह, लेखपाल दुर्जन राम और ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह के साथ मुख्य सड़क से रोहित यादव के घर तक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सरकारी नक्श

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें